Agra News: भैंस चोरी के मामले में वांछित दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
आगरा, नवम्बर 5 -- Agra News: पटियाली थाना में दर्ज भैंस चोरी के मामले में अग्रिम कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो वांछित आरोपी गिरफ्तार किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से भैंस चोरी में प्रयुक्त की गई पिकअप गाड़ी, 58 हजार रुपये की नकदी, तमंचा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है। थाना पटियाली पुलिस ने बुधवार की रात्रि मैनपुरी रोड पर औरंगाबाद तिराहे के पास से ईशपाल पुत्र बांकेलाल निवासी नयागांव मैसुनपुर थाना जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर, फकीरा पुत्र बीरबल खां निवासी बरतौली थाना खुर्जा देहात जनपद बुलंदशहर को गिरफ्तार किया। आरोपी पटियाली थाना में दर्ज भैंस चोरी के मामले में फरार चल रहे थे। आरोपियों के कब्जे से सम्बन्धित चोरी की गई भैंस को बेचकर अर्जित नकदी 58 रुपये, घटना में प्रयुक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.