Agra News: भैंस चोरी के मामले में आरोपित को जमानत
आगरा, अक्टूबर 22 -- Agra News: भैंस चोरी के मामले में आरोपित सोनू निवासी रकाबगंज को राहत मिल गई है। अदालत ने आरोपित द्वारा प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकृत करने के आदेश दिए। मामले में पुलिस अहम साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सकीं। वादी करण सिंह ने थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज करा आरोप लगाया था कि उसके बाड़े से 29 सितंबर 26 की रात्रि करीब तीन बजे चोरों द्वारा कीमती दुधारू भैंस चुरा उसे अपने साथ लाए वाहन में ले जाया गया था। उक्त घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। थाना पुलिस द्वारा उक्त मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर भैंस की जगह उससे मात्र 900 रुपये बरामद कर जेल भेजा था। आरोपित की ओर से अधिवक्ता मो. फैजान ने तर्क दिए कि गुडवर्क दिखाने को पुलिस ने उसे झूठा फंसाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.