Agra News: भावना कॉलोनी में पशु प्रेमी का शव मिलने से सनसनी
आगरा, सितम्बर 25 -- Agra News: थाना मलपुरा क्षेत्र की भावना कॉलोनी में शुक्रवार सुबह 40 वर्षीय व्यक्ति का- शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय प्रदीप पुत्र तुलाराम निवासी भावना कॉलोनी कंचनपुर ध(धनौली) के रूप में हुई। वह पशु प्रेमी था। लोग उसे 'कुत्ते वाले चाचा' के नाम से जानते थे। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही थाना मलपुरा क्षेत्र की बूथ चौकी धनौली से पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया गया है कि प्रदीप मूल रूप से थाना मनसुखपुरा क्षेत्र का रहने वाला था। पिछले कुछ समय से भावना कॉलोनी में अकेला रह रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार वह पशु प्रेमी था और अक्सर कुत्तों के साथ दिखाई देता था।क्षेत्र में उसे लोग 'कुत्ते वाले चाचा' के नाम से भी जानते थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.