आगरा, अक्टूबर 14 -- Agra News: वाइल्डलाइफ एसओएस के आगरा भालु उद्धार केंद्र में निवास कर रहे स्लॉथ भालुओं की विशेष देखभाल हो रही है। स्लॉथ भालुओं को सर्दी का सीजन शुरू होने से पहले और पूरे वर्ष विशेष देखभाल, सुरक्षित आवास तथा वर्षों के शोषण से उबरने का अवसर मिल रहा है। वन विभाग के सहयोग से वाइल्डलाइफ एसओएस कीथम पक्षी विहार में भालु संरक्षण गृह का संचालन कर रहा है। वाइल्डलाइफ एसओएस के कार्तिक सत्यनारायण ने बताया कि केन्द्र पर भालुओं की रक्षा तथा उनकी दीर्घकालिक देखभाल सुनिश्चित की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...