आगरा, अगस्त 21 -- Agra News: नगर निगम ने शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खेरिया मोड़ से जगनेर रोड पर नगर निगम की सीमा तक जोरदार अभियान चलाया। अभियान के दौरान दुकानों के आगे फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कराया गया। दर्जनों दुकानों के आगे लगाए गए टिन शेड, तिरपाल, होर्डिंग, बैनर और बोर्ड हटाए गए। अचानक हुई कार्रवाई से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से 17500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। नगर निगम प्रशासन की ओर से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को लगातार अलर्ट किया जा रहा था। इसके बावजूद फुटपाथ और सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान का सामान फैलाने तथा टिनशेड और प्रचार सामग्री लगाने का सिलसिला जारी था। शुक्रवार को नगर निगम की टीम भारी पुलिस फोर्स और प्रवर्...