आगरा, जुलाई 13 -- Agra News: भारत विकास परिषद की एकलव्य शाखा का अधिष्ठापन एवं शपथ ग्रहण समारोह माल रोड स्थित होटल में संपन्न हुआ। समारोह में समाजसेवा, समर्पण और संगठन के दायित्वों को ईमानदारी से आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हुए कार्यकारिणी ने शपथ की। संस्थापक राजकुमार गुप्ता ने परिषद की स्थापना, सेवा कार्यों एवं शाखा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। मायरा गुप्ता द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। कार्यकारिणी के नए सदस्यों एवं प्रशांत मिश्रा ने अध्यक्ष, आरके गुप्ता ने सचिव एवं लक्ष्मीकांत गुप्ता ने कोषाध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण की। इसके अलावा मनोरमा बघेल को महिला गतिविधि, रोहित कत्याल, राहुल पोरवाल, रवि शर्मा, डॉ.आरएस चौहान ने गतिविधि संयोजक की शपथ ली। कार्यक्रम में नवीन सदस्यों महेश शर्मा, दीपू जादौन, अमित ग्वाला, नेहा गुप्ता, विक्रांत तिवारी...