आगरा, सितम्बर 21 -- Agra News: भाकियू टिकैत के पदाधिकारी व किसानों ने कलक्ट्रेट पर धरना व प्रदर्शन कर धान के क्रय केंद्र खोलकर किसानों से धान की खरीद शुरू करने की मांग की है। सोरों क्षेत्र में गंगा किनारे गांवों में निराश्रित गोवंश से फसलों को हो रहे नुकसान पर भी किसानों ने आक्रोश जताया। भाकियू ने इस संबंध में डीएम के नाम ज्ञापन भी एसडीएम सुनील कुमार सिंह को सौंपा है। सोमवार को भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष अजमत हुसैन व पदाधिकारियों ने किसानों की मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना व प्रदर्शन किया है। किसानों ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि धान की फसल पककर तैयार हो गई है। यह भी पढ़ें- Hapur News: भाकियू पदाधिकारियों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन किसानों से एमएसपी पर धान खरीदने के लिए सितंबर माह में क्रय केंद्र शुरू कराए जाएं। जिससे किसान क्रय केंद्रों प...