Agra News: भजन संध्या में गूंजी भोलेनाथ की बम-बम
आगरा, अगस्त 5 -- Agra News: भारत विकास परिषद अमृतम् द्वारा संस्कृति माह के अंतर्गत आलोक नगर, स्टेट बैंक कॉलोनी, ऋषि मार्ग स्थित शिव मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। दीपा गर्ग द्वारा भगवान शिव के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता रहे। जिन्होंने अपनी सुमधुर वाणी में डमरू वाले बाबा तुमको आना होगा, डम-डम डमरू बजाना होगा, तथा जगत में कोई न परमानेंट जैसे लोकप्रिय भक्तिमय भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके भजनों पर श्रद्धालु शिव भक्ति में झूम उठे और पूरा परिसर हर-हर महादेव तथा बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। महिला सदस्यों की ओर से प्रीति गुप्ता के नेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.