Agra News: भक्ति की शक्ति: नरसी का मायरा भरने खुद आए सांवरिया सेठ
आगरा, सितम्बर 13 -- Agra News: महाराजा अग्रसेन सेवा सदन की ओर से सेवा सदन के 36वें स्थापना दिवस के अवसर पर नानी बाई का मायरा का आयोजन कमला नगर स्थित अग्रसेन सेवा सदन में किया गया। अनावरण कृष्णप्रिया दीदी के सानिध्य में अध्यक्ष उमेश कंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, महासचिव अनुरंजन सिंघल और कोषाध्यक्ष मनीष गोयल ने किया। व्यासपीठ से वृंदावन से आयी कृष्णप्रिया दीदी के मुखारविंद से कथा श्रवण करते हुए कहा कि भगवान में जो सच्ची श्रद्धा रखता है, उनकी भक्ति करता है, उनके लिए भगवान अनगिनत रूप धारण करते हैं। वे नरसिंह बनकर भक्त की रक्षा करते हैं, शबरी के झूठे बेर खाकर प्रेम का आदर करते हैं और माखन चोर बनकर भक्तों के मन को मोह लेते हैं। भगवान की लीलाओं का कोई अंत नहीं वे हर युग में अपने भक्तों की भावनाओं के अनुरूप प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.