आगरा, अक्टूबर 6 -- Agra News: गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र में कादरगंज रोड पर मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे नगरिया के पास बाइक सवार दो छात्रों को अनियंत्रित बोलेरो के चालक ने टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार होकर सुनील पुत्र दावेदार, राघव पुत्र उपेंद्र निवासीगण दामन नगला गांव से पढ़ने के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में बोलेरो चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...