आगरा, जुलाई 4 -- Agra News: नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक को लेकर चेयरमैन व नाराज सभासदों में टकराव बढ़ गया है। सोरों के चेयरमैन रामेश्वर दयाल के आवास पर हुई बोर्ड बैठक को नाराज सभासद असंवैधानिक बता रहे हैं। सभासदों ने बोर्ड बैठक को रद्द करने और कार्रवाई की मांग को लेकर लोकायुक्त, नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव और अलीगढ़ की मंडलायुक्त को शिकायती पत्र भेजे हैं। शुक्रवार को नगर पालिका के सभासद पवनेश कुमार, रवि दुबे, जयपाल कश्यप आदि ने प्रमुख सचिव नगर विकास को भेजे पत्र में कहा है कि नियम विरुद्ध तरीके से पालिका बोर्ड बैठक चेयरमैन के शिविर कार्यालय पर आयोजित की गई थी। सभासदों ने कहा कि बोर्ड के प्रस्ताव मनोनीत सभासदों की मदद से पास कराए गए हैं। इस मामले में तत्काल जांच अधिकारी नियुक्त करके जांच कराकर कार्रवाई करें। नाराज सभासद इस संबंध में ...