Agra News: बोरे में बंद कर कुत्ते को तीसरी मंजिल से फेंका
आगरा, जुलाई 16 -- Agra News: ट्रांस यमुना क्षेत्र में चंद्र नगर गोगाजी मंदिर के पास निवासी युवक ने पड़ोसी पर पालतू कुत्ते को बोरे में बंद कर तीसरी मंजिल से नीचे फेंकने का आरोप लगाया है। इससे कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसकी कमर और पैरों की हड्डियों में फ्रैक्चर हो गया है। राधे श्याम के अनुसार उनके पड़ोस में किराए पर रहने वाला सुनील ने गुरुवार तड़के करीब दो बजे उनके पालतू कुत्ते को बोरे में बंद कर छत से नीचे फेंक दिया। कुत्ते की चिल्लाने आवाज सुनकर आस-पास के लोग आ गए। वह घायल अवस्था में बोरे में पड़ा था। दर्द से कराह रहा था। लोगों ने तुरंत 112 पर पुलिस को सूचना दी। कुत्ते को उपचार के लिए गल्ला मंडी स्थित पशु चिकित्सक के पास ले जाया गया। चिकित्सक ने कुत्ते के पैरों और कमर की हड्डियों में फ्रैक्चर की पुष्टि की। उपचार दिया। राधे श्याम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.