Agra News: बैंककर्मी से आईफोन छीन ले गए बाइक सवार
आगरा, सितम्बर 9 -- Agra News: सिकंदरा क्षेत्र में टहलते समय मोबाइल पर बात करना एक बैंककर्मी को भारी पड़ गया। एकता मॉल के पास बाइक सवार दो युवक पीछे से आए और झपट्टा मार कर आईफोन 17 छीन कर फरार हो गए। पीड़ित शोर मचाता रह गया। पीड़ित देवेश कुमार निवासी शास्त्रीपुरम की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित देवेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 24 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे वह टहल रहे थे। एकता मॉल के पास वह मोबाइल पर बात कर रहे थे। तभी बाइक सवार दो युवक पीछे से आए। झपट्टा मार कर मोबाइल छीन लिया। इससे पहले वह कुछ समझ पाते दोनों आरोपित बाइक को तेज रफ्तार में फरार हो गए। देवेश के मुताबिक उन्होंने आसपास और संभावित रास्तों पर आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित का कहना है कि माता-पिता की तबीयत खराब होने और नौकरी की व्यस्तता के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.