आगरा, अक्टूबर 16 -- Agra News: घी, तेल, मसाले, पनीर, दूध, मावा, दवा, पान मसाला, पंखे, पेंट, अंडरवियर, क्रीम ऐसा कोई सामान नहीं है जो आगरा में नकली न बिकता हो। इस बार बेलनगंज में कंपनी के नकली स्क्रू (पेंच) पकड़े गए हैं। छत्ता थाने में कापी राइट और ट्रेड मार्क एक्ट के तहत मुकदमा लिखा गया है। माल जब्त किया गया है। खुलासे से पुलिस भी हैरान है। दिल्ली से आए दीपक कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सोहनलाल गुप्ता कंपनी के विधि सलाहकार हैं। उनकी कंपनी एचडीएचपी स्क्रू बनाती है। उन्हें सूचना मिली कि बेलनगंज की महालक्ष्मी मार्केट स्थित दीनदयाल एंड ब्रदर्स दुकान पर कंपनी के नकली पेंच बिकते पकड़े हैं। वे अपनी टीम के धीरेंद्र सिंह रावत व टिंकू के साथ ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे। पेंच मांगे। जांच की तो वह वास्तव में नकली थी। उसके बाद पुलिस से संपर्क किया। प...