Agra News: बुजुर्गों से बातचीत कर भावुक हुए महाराष्ट्र के राज्यमंत्री
आगरा, अगस्त 17 -- Agra News: महाराष्ट्र सरकार के राज्यमंत्री भरत सेठ गोगावले ने राम लाल वृद्ध आश्रम का भ्रमण किया। उन्होंने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों से आत्मीय मुलाकात कर हालचाल जाना और आशीर्वाद लिया। आश्रम प्रबंधन ने उनका स्वागत किया। राज्यमंत्री ने बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी परिस्थितियों और जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने आश्रम में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। राज्यमंत्री ने वृद्धजनों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई और उनके साथ समय बिताया। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी सेवा, सम्मान और देखभाल करना सभी का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है। इस दौरान जरूरतमंद वृद्धजनों को व्हीलचेयर और वॉकर वितरित किए गए। राज्यमंत्री ने स्वयं उन्हें उपकरण प्रदान किए और स्वस्थ व सम्मानजनक जीवन की कामना की।इस अवसर पर राम ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.