आगरा, जुलाई 20 -- Agra News: काम कराने के बाद पांच लाख रुपये का बकाया भुगतान नहीं करने पर सिविल ठेकेदार रवि कुमार शर्मा निवासी फतेहपुर सीकरी हंसपुरा ने मैसर्स गणपति मेगा बिल्डर्स प्रालि के पराग जैन, आदित्य राज शर्मा एवं तीन चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हरीपर्वत पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रवि कुमार शर्मा ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह एमएस महालक्ष्मी कंस्ट्रक्शन के नाम से कार्य करते हैं। उनके अनुसार, दिसंबर 2024 में गणपति मेगा बिल्डर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पराग जैन ने उन्हें सिविल निर्माण कार्य सौंपा था। काम पूरा होने के बाद कई बार मांगने पर आंशिक भुगतान किया गया, लेकिन करीब पांच लाख रुपये बकाया रोक लिए गए। यह भी पढ़ें- 63.50 लाख लेने के बाद नहीं दिया माल, मुकदमा दर्ज आरोप है कि 5 जुलाई 2025 को जब ...