आगरा, जुलाई 22 -- Agra News: साइबर अपराधियों ने महज 15 मिनट में रकाबगंज क्षेत्र निवासी युवक के खाते से 99995 रुपये पार कर दिए। लगातार ट्रांजेक्शन के मैसेज देख पीड़ित के होश उड़ गए। तत्काल साइबर हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रकाबगंज निवासी वेद प्रकाश ने बताया कि घटना सात जून की है। सुबह करीब 11 बजे उनके मोबाइल पर खाते से रकम निकलने के लगातार संदेश आने लगे। पांच ट्रांजेक्शन के माध्यम से 99995 रुपये खाते से पार हो गए। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने किसी को न तो ओटीपी दिया, न ही पासवर्ड या बैंकिंग संबंधी कोई जानकारी साझा की। पीड़ित ने घटना के तुरंत बाद साइबर हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर रकाबगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हर ट्रांजेक्शन की जांच कर आरोपितों ...