Agra News: बालूगंज में अवैध निर्माण को किया सील
आगरा, जुलाई 22 -- Agra News: आगरा विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को रकाबगंज वार्ड के बालूगंज क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। प्रवर्तन दस्ते ने बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जा रहे अवैध निर्माण को सील कर दिया है। प्राधिकरण के अनुसार यूसुफ खान द्वारा भूखंड संख्या-4/385, बालूगंज, रकाबगंज वार्ड पर बिना अनुमति निर्माण कार्य कराया जा रहा था। नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन काम बंद नहीं हुआ। इस पर एडीए की टीम ने सील लगा दी। यह कार्रवाई प्रभारी प्रवर्तन के निर्देशन, सहायक व अवर अभियंता के नेतृत्व तथा सचल दस्ते के सहयोग से पूरी की गई। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: आरडीसी के भूखंड पर हो रहा निर्माण सील किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.