आगरा, सितम्बर 28 -- Agra News: कोतवाली क्षेत्र में रविवार की देर शाम 8 बजे एक छह वर्षीय से बालिका से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। नशे की हालत में दिव्यांग ई रिक्शा चालक ने बालिका को एकांत में ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान बालिका ने शोर मचा दिया। जिससे बालिका का शोर सुनकर परिजन और पड़ोसी लोग दौड़ कर पहुंच गए। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे दी गई। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में परिजनों ने बालिका से दुकान से कुछ सामान मंगाया। जिसे लेने के लिए पास की ही एक दुकान पर बालिका जा रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक दिव्यांग ई-रिक्शा चालक की नजर अकेली जाती बालिका पर पड़ गई। उसे बातों में लगाकर बालिका को अपने साथ ई-रिक्शा से ले जाने का प्रयास किया और छोड़छाड़ का प्रयास किया। इस पर बालिका ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे पड़ोसी उसकी सहायता ...