आगरा, अक्टूबर 8 -- Agra News: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय आकोला तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय मलपुरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पंकज कुमार ने बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति सजग रहने और लैंगिक उत्पीड़न की स्थिति में बिना भय और संकोच के उचित माध्यम से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एबीएसए उमेश गौतम, प्रधानाचार्या भावना एवं शिक्षकगण मौजूद रहे।इसके बाद राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, सिरौली, मलपुरा में निरुद्ध किशोरों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। किशोरों को स्वस्थ जीवनशैली और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। सचिव पंकज कुमार ने किशोरों को शिक्षा, व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन और सकारात्मक सोच के जरिए जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रेर...