Agra News: बालिकाओं को सिखाए महिला सुरक्षा के गुर, अधिकारों के प्रति किया जागरूक
आगरा, अक्टूबर 12 -- Agra News: महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों तथा आत्मसम्मान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को नगर निगम और सहयोगी संस्था म्यूज स्टडी एजुकेशन सोसाइटी की ओर से ताजगंज जोन के वार्ड संख्या नौ स्थित ईदगाह कॉलोनी के पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बालिकाओं को असुरक्षित परिस्थितियों में सतर्क रहने, अपने साथ होने वाले गलत व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरत पड़ने पर पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में टीम के सदस्यों ने महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक महिला और बालिका को सुरक्षित वातावरण में रहने, सम्मान पाने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का अधिकार है। किसी भी प्रकार की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.