Agra News: बालिकाओं को किया गुड टच व बैड टच के प्रति जागरुक
आगरा, अक्टूबर 8 -- Agra News: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय आकोला एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय मलपुरा में गुरुवार को विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बालिकाओं को पॉक्सो ऐक्ट, गुड टच एवं बैड टच, शिक्षा का अधिकार, परीक्षा पर परिचर्चा, नि:शुल्क विधिक सहायता, विधिक अधिकार एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जानकारी दी गई। बालिकाओं को अपने अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति सजग रहने, किसी भी प्रकार की समस्या या लैंगिक उत्पीड़न की स्थिति में बिना किसी भय या संकोच के सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पंकज कुमार द्वारा बालिकाओं को परीक्षा के दौरान तनावमुक्त, आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने, समय का उचित प्रबंधन तथा सकारात्मक सोच के साथ अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए भी प्रेरित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.