Agra News: बालाजी किसान सेवा केंद्र का संचालक तलब
आगरा, अगस्त 20 -- Agra News: चेक बाउंस के आरोपित बालाजी किसान सेवा केंद्र कानपुर के संचालक को अदालत ने तलब किया है। एसीजेएम नौ मोहित कुमार प्रसाद ने आरोपित राजेश कुमार को न्यायालय में हाजिर होने के आदेश दिए हैं। वादी जेनेवा कॉर्प साइंस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सचिन शर्मा ने अधिवक्ता अनिल अग्रवाल के माध्यम से अदालत में मुकदमा दायर कर बताया कि विपक्षी ने उनकी फर्म से फर्टिलाइजर प्रोडेक्ट एवं कृषि उत्पाद क्रय किए थे। विपक्षी पर उनका 1.25 लाख रुपये उधार चल रहा था। विपक्षी ने चेक दिया जो बैंक में डिसऑनर हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.