Agra News: बालक को छत से धक्का देने का आरोप
आगरा, अक्टूबर 5 -- Agra News: ट्रांस यमुना क्षेत्र के इस्लाम नगर टेढ़ी बगिया में 11 वर्षीय बालक को पड़ोसी युवक द्वारा छत से धक्का देने का मामला सामने आया है। पिता साहिल खान के अनुसार 25 सितंबर को उनका बेटा फरहान छत पर खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोसी अयान वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। तभी उसने बेटे को धक्का दे दिया। नीचे गिरने से फरहान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका हाथरस रोड स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: नाबालिग ने चाकू से गोदकर किशोर को मार डाला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.