आगरा, सितम्बर 26 -- Agra News: बारिश की संभावना और मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में जारी अलर्ट से नगर निगम के अधिकारियों की नींद उड़ गई है। शनिवार को नगर निगम अलर्ट मोड पर रहा। जलभराव की आशंका वाले क्षेत्रों में तैयारियां शुरू कर दी गईं। इसी क्रम में नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थानों पर जलनिकासी के लिए लगाए गए पंपों का निरीक्षण किया और जरूरत पड़ने पर तत्काल संचालन के निर्देश दिए। सबसे पहले नगर आयुक्त ने शमसाबाद रोड स्थित डबल पेट्रोल पंप पर पहुंचकर जलनिकासी व्यवस्था का जायजा लिया। यहां लगे गए पंप की स्थिति, पानी निकासी की क्षमता और जरूरत के समय उसके संचालन की तैयारियों को देखा। इसके बाद वार्ड संख्या 23 में मारुति सिटी के पास लगाए गए पंप का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को पंपों को चाल...