Agra News: बारिश के बाद शहीद नगर में भीषण जलभराव
आगरा, जुलाई 9 -- Agra News: शहर में दो दिन हुई बारिश के बाद शहीद नगर के टैगोर पार्क क्षेत्र के हालात नारकीय बन गए हैं। घरों के सामने गंदा पानी जमा है। विशाल पार्क तालाब में तब्दील हो चुका है। हालातों से स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी दिखाई दी। उन्होंने बताया कि हर बारिश के बाद आगामी एक सप्ताह तक जनजीवन अस्त-व्यस्त रहता है। कोई सुनवाई नहीं करता। इस रिहायशी इलाके में पार्क के आसपास करीब 300 मकान बने हुए हैं। यहां एक हजार से भी ज्यादा लोग निवास करते हैं। इनमें काफी संख्या बच्चों और बुजुर्गों की भी है। लोगों ने बताया कि बारिश के बाद जलनिकासी का कोई इंतजाम नहीं किया जाता है। पार्क में इसी तरह पानी भरा रहता है। मच्छर पनपते हैं। संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। जलभराव के कारण बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी उठानी पड़ती है। वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.