Agra News: बारातियों से भरी बस पलटते ही शादी समारोह में मची अफरा तफरी
आगरा, जुलाई 8 -- Agra News: ढोलना थाना क्षेत्र में तैयवपुर कमालपुर के सामने तालिमपुर सराय वाले रोड पर बीती देर रात बारातियों की बस पलट गई। दुर्घटना में बस में सवार नौ बारातियों को चोट आईं, जबकि अन्य बाराती सुरक्षित हैं। जानकारी मिलते ही थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बस से सभी लोगों को बाहर निकाला। घायलों को रात में ही उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से कई घायलों को रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक ढोलना क्षेत्र में तालिमपुर सराय वाले रोड पर मंगलवार की रात दस बजे बारातियों की बस पलटने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही ढोलना इंस्पेक्टर जगदीशचंद्र मय पुलिस बल के पहुंच गए और मौका मुआयना किया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: पहासू से गई बारात की बस पलटी, 9 घायल सभी घायलों व अन्य बारातियों को बस से बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.