आगरा, जुलाई 18 -- Agra News: भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अशोक रावत ने बाबू जगजीवन राम पार्क पहुंचकर बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि बाबू जगजीवन राम महान स्वतंत्रता सेनानी और दलित समाज के सच्चे हितरक्षक थे। जाटव समाज उत्थान समिति के पदाधिकारियों ने सांसद का पगड़ी पहनाकर और चित्र भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश में चर्मकला बोर्ड के गठन की मांग उठाई गई। कार्यक्रम में देवकीनंदन सोन, बंगाली बाबू सोनी, अनिल कुमार संत, रूपसिंह सोनी, विनोद आनंद और राजेंद्र भारती मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...