Agra News: बान मंडी तिराहा पर ई-रिक्शा पलटा, हादसा टला
आगरा, जुलाई 2 -- Agra News: कस्बा में गुरुवार की शाम थाना रोड पर बान मंडी तिराहे के समीप सड़क जर्जर होने की वजह से एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक बाल-बाल बच गया। ई रिक्शा में लोहे की टीन और पाइप लदा हुआ था। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोग और पुलिस कर्मी तुरंत दौड़ पड़े और ई-रिक्शा को उठाकर सीधा किया। स्थानीय लोगों की मानें तो इस मार्ग की सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसकी वजह से आए दिन ई-रिक्शा पलटने और बाइक सवारों के गिरकर चोटिल होने की घटनाएं होती रहती हैं। लोगों की मानें तो इसी मार्ग पर थाना, सरकारी अस्पताल और कई प्रमुख विद्यालय स्थित हैं, इसके बाद भी मार्ग की अनदेखी बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन से जर्जर सड़क की मरम्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.