Agra News: बाट-माप चलाएगा अभियान, होगी कार्रवाई
आगरा, अक्टूबर 12 -- Agra News: आगामी त्योहारों को देखते हुए बाट-माप विभाग संस्थानों, दुकानों, बेकरी आदि पर अभियान चलाकर बाट-माप से संवंधित उपकरणों की जांच करेगा। कमी पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही होगी। 11 अक्तूबर से नवरात्र शुरू हो गए हैं। इसके बाद करवाचौथ सहित पांच दिवसीय दीपोत्सव का त्योहार है। ऐसे में ग्राहकों को सही वजन और माप मिले, इसके लिए विभाग की ओर से कार्रवाई की तैयारी है। विभाग ने उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि वे त्योहारों पर सामान खरीदते समय सावधानी बरतें। वरिष्ठ निरीक्षक आरके विक्रम ने बताया कि विभाग समय-समय पर अभियान चलाता रहता है। त्योहारों को देखते हुए हर साल की भांति इसबार भी विभाग द्वारा संस्थानों, दुकानों, ठेलों, पेट्रोल पम्प, बेकरी आदि की जांच की जाएगी। यह भी पढ़ें- Haldwani News: नवरात्रि पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.