Agra News: बाइकों की भिड़ंत में घायल युवक की आगरा में मौत
आगरा, जुलाई 14 -- Agra News: सहावर थाना क्षेत्र में गत रविवार शाम बाइकों की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर लौट आए और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करने की बात कही है। घटनाक्रम के अनुसार गत रविवार की शाम सहावर के बढ़ारी कला के समीप दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई थी। दुर्घटना में बधारी कला निवासी अमन पुत्र वीरेंद्र सिंह और अमोल गौतम पुत्र चंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हुए थे। अमन का जिला अस्पताल से रेफर किया गया था। परिजनों ने उसे आगरा के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सोमवार की शाम उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन विलाप करते हुए शव लेकर लौट आए और पुलिस को घटना की जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.