Agra News: बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, खिड़की से कूदकर निकले बोले बाबा के अनुयायी
आगरा, सितम्बर 1 -- Agra News: कस्बा के रेलवे स्टेशन रोड मंगलवार दोपहर श्रद्धालुओं से भरी एक बस में अचानक वायरिंग शॉर्ट होने से आग लग गई। बस में करीब 50 से 60 श्रद्धालु सवार थे। बस में धुआं उठते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्री बस की खिड़कियों से कूदकर बाहर निकले। मंगलवार की दोपहर श्रद्धालुओं से भरी बस रेलवे रोड पर होकर गुजर रही थी। उसी समय बस की वायरिंग में शार्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। चालक व परिचालक ने खतरे को भांपते हुए बस को रोक लिया। उसके बाद सवारियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। कुछ यात्री बस के दरवाजे से बाहर निकल आए, जबकि कई यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। अचानक हुई घटना से आसपास के बाजार में भी हलचल मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।गनीमत रही कि घटना में किसी श्रद्धालु को चोट नहीं आई और कोई जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.