आगरा, अगस्त 9 -- Agra News: नगर परिक्रमा के दौरान बल्केश्वर मंदिर पर नगर निगम की ओर से परिक्रमार्थियों का विशेष स्वागत किया गया। यहां महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह और नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य समेत नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी परिक्रमार्थियों पर पुष्पवर्षा की गई। रविवार को हुए अंतिम निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पूरे परिक्रमा मार्ग पर प्रकाश, सफाई, पेयजल, पंडाल, बैरीकेडिंग और अन्य व्यवस्थाओं को परखा। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, मुख्य अभियंता विद्युत एवं यांत्रिक अजय कुमार राम, जोनल अधिकारी हरिपर्वत जितेन्द्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: कांवड़ -- शिवरात्रि को लेकर एडीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

हिंदी हिन...