आगरा, अक्टूबर 2 -- Agra News: शहर के कैनाल बाइपास रोड को बरसाती पानी के जलभराव से बचाव के लिए लोक निर्माण विभाग ने कार्ययोजना बनाई थी। जिसमें सड़क किनारे एक शूट ड्रेन बनाकर जगह-जगह पानी की निकासी का काम जारी किया गया। इसका निर्माण कार्य पूर्ण बीते मई माह में पूरा होना था, लेकिन कार्य पूरा नहीं हो सका। विभाग के अभियंता ने स्थिति की मौके पर जांच कराई तो पता चला कि, काम अधूरा पड़ा है। जिस पर निर्माणदायी फर्म के खिलाफ कार्यवाही के लिए अधीक्षण अभियंता अलीगढ़ को रिपोर्ट भेजी गई है। हजारा नहर के किनारे दूसरी खेती की जमीन की ओर करीब चार किलोमीटर तक 60 लाख रुपये की लागत से बरसात से सड़क को बचाने के लिए सुरक्षात्मक कार्य पर काम आधा अधूरा होने की रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता को मिली है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड ज्ञान प्रकाश से जानकारी कर...