आगरा, सितम्बर 7 -- Agra News: मौसम में बदलाव के बाद जनपद में लोग वायरल रोगों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में सोमवार को उपचार कराने पहुंचे रोगियों की संख्या 25 सौ के पार पहुंच गई है। वायरल बुखार से पीड़ित 435 रोगी उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने रोगियों का उपचार कर दवाएं वितरित की हैं। सोमवार की सुबह से ही जिला अस्पताल में रोगी पर्चा काउंटर और आपीडी में रोगी उपचार के लिए कतार में खड़े नजर आए। जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित 435 रोगी उपचार के लिए पहुंचे। इनमें 12 वर्ष से कम उम्र के रोगियों की संख्या 190 थी। चिकित्सकों ने बुखार से पीड़ित रोगियों के रक्त की जांच भी कराई है। जिला अस्तपाल में सांस रोग से पीड़ित 399 रोगी उपचार के लिए पहुंचे। इनमें 12 वर्ष से कम उम्र के 169 रोगी शामिल हैं। चिकित्सकों ने सांस रोग से ...