आगरा, नवम्बर 7 -- Agra News: तीर्थ धाम बटेश्वर में छोटी दीपावली और नरक चतुर्दशी के पावन अवसर पर मंदिर ट्रस्ट की ओर से भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान यमुना किनारे स्थित रानी घाट, महादेव घाट और पंचमुखी घाट सहित विभिन्न घाटों पर 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से यमुना तट जगमगा उठा। दीपोत्सव का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अरिदमन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने छोटी दीपावली के दीपोत्सव का उद्घाटन किया। घाटों पर जलते दीपों की मनमोहक छटा देखने के लिए श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ जुटी। यह भी पढ़ें- Noida News: यमुना तट 21 हजार दीयों से जगमगायाविद्यार्थियों ने दी धार्मिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम में बाह के चौंसिंगी स्थित बाबूराम नारायण देवी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हनु...