Agra News: बच्चों के खेलने से शुरू हुआ झगड़े में दो पक्षों में पथराव, दो घायल
आगरा, जुलाई 24 -- Agra News: कोतवाली अमांपुर क्षेत्र के आनंदपुर और नगला सामंती में पिछले दो दिनों से चल रहे बच्चों के एक मामूली विवाद ने शुक्रवार शाम को झगड़े का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच रास्ते से गुजरने को लेकर हुई कहासुनी के बाद पत्थरबाजी हुई। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पूर्व बुधवार नगला सामंती और आनंदपुर के मोहर सिंह जाटव आदि लोग धान की रोपाई का काम खत्म करने के बाद आनंदपुर निवासी अरविंद सोलंकी के खेत के पास रुक गए। इसी दौरान खेत मालिक के पुत्र से उनकी कहासुनी हो गई। तीखी नोंकझोंक हो गई। गुरुवार को गांव के लोगों ने सूझबूझ से दोनों पक्षों को समझाबुझा कर शांत कर दिया। शुक्रवार की शाम को पुराना विवाद फिर से गर्मा गया। दोनों पक्षों में रास्ते से होकर गुजरने पर कहासुनी शुरू हो गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.