Agra News: बकाएदार के होटल से 1.79 लाख की चल संपत्ति नीलाम
आगरा, सितम्बर 24 -- Agra News: बकाएदार के होटल अमर आशियाना से चल संपत्ति एसी, फ्रिज, एलईडी, कूलर, फर्नीचर आदि की 1.79 लाख रुपये की नीलामी गुरुवार को तहसील सदर के सभागार में हुई। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वितीय से बकाएदार से वसूली को आरसी निकली थी। एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव के निर्देश पर तहसीलदार सतेंद्र कुमार ने नीलामी की प्रक्रिया संपन्न कराई। तहसीलदार सदर सतेंद्र कुमार ने बताया कि बकाएदार मोहम्मद असलम खान निवासी देवरी रोड से 1.67 लाख की वसूली को पांच अगस्त को चल संपत्ति कुर्क की कार्रवाई की गई थी। गुरुवार को ईदगाह स्थित होटल अमर आशियाना की चल संपत्ति एसी, एलईडी, कूलर, फ्रिज फर्नीचर आदि की नीलामी हुई। सर्वाधिक बोली राजीव चतुर्वेदी निवासी कैलाशपुरी की 1.79 लाख की रही। उन्होंने नीलामी की संपूर्ण धनराशि जमा करा दी है। वहीं, तहसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.