आगरा, सितम्बर 4 -- Agra News: प्रशासन ने संग्रह अमीनों द्वारा बकाएदारों से की जाने वाली वसूली की समीक्षा की। एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव ने निर्देश दिए कि वसूली में तेजी लाएं और प्रतिदिन की रिपोर्ट दें, क्या कार्रवाई की गई और कितनी वसूली हुई। तहसीलदार सदर सतेंद्र कुमार ने कहा कि संग्रह अमीन बकाएदारों से वसूली में जुट जाएं। बकाएदारों को चिह्नित कर नोटिस की कार्रवाई करें। संग्रह अमीन दैनिक डायरी अपडेट रखें, उसमें वसूली का पूरा डाटा अंकित हो। बता दें कि पिछले दिनों कम वसूली पर दो संग्रह अमीनों से स्षष्टीकरण भी मांगा गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...