Agra News: बंदियों का जाना हाल, मिले विधिक सहायता
आगरा, अक्टूबर 3 -- Agra News: बंदियों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। पात्र बंदियों को नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए। यह निर्देश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पंकज कुमार ने दिए। उन्होंने शनिवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। बैरक, पाकशाला एवं अस्पताल का जायजा लिया। जेल अधिकारियों को जरुरी दिशा-निर्देश भी दिए। सचिव ने कारागार की व्यवस्थाओं को देखा। बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं आदि की जानकारी ली। उन्होंने डीआईजी जेल पीएन पांडेय के साथ बंदियों का हाल जाना। उनकी समस्याओं को भी सुना। उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि बंदियों के साथ मानवीय एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा उनके स्वास्थ्य, भोजन, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का समुचित ध्यान रखा जाए। इस दौरान जेलर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.