Agra News: फैक्ट्री से प्लास्टिक दाना चोरी, मुकदमा
आगरा, जुलाई 19 -- Agra News: सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करने वाले टेंपो चालक पर प्लास्टिक दाना चोरी करने का आरोप लगा है। फैक्ट्री संचालक स्पर्श गुप्ता ने थाना सिकंदरा में तहरीर देकर बताया कि उनकी राधे प्लास्टिक फैक्ट्री में कार्यरत चालक रवि चौधरी काफी समय से चोरी कर रहा था। जिस पर लंबे समय से संदेह होने पर फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली गई। आरोप है कि दो जुलाई 2026 की फुटेज में रवि चौधरी प्लास्टिक के दाने का कट्टा उठाकर अपने टेंपो में रखते और फैक्ट्री से ले जाते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहा है। घटना सामने आने के बाद आरोपित फरार है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.