Agra News: फायर स्टेशन पर अग्निशमन कर्मी की बिगड़ी तबियत, मौत
आगरा, अगस्त 17 -- Agra News: थाना क्षेत्र के थाना गांव स्थित फायर स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान अग्निशमन कर्मचारी की तबियत बिगड़ गई। उसे साथी आनन-फानन में उपचार को पटियाली स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद परिजन भी पहुंच गए और करुणक्रंदन शुरू हो गया। पुलिस ने मृत्यु के कारण का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटनाक्रम के अनुसार 50 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र प्रकाश चंद्र निवासी शेखपुरा थाना बागवाला, जिला एटा राजेश कुमार अगस्त 2017 से कासगंज जनपद में फायरमैन के पद पर तैनात थे, वर्तमान में पटियाली के थाना गांव स्थित फायर स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे थे। रविवार सुबह करीब 11 बजे ड्यूटी के दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ। उनकी हालत बिगड़ती देख फायर स्टेशन पर मौजूद साथी कर्मचारी उन्हें तत्काल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.