आगरा, अगस्त 17 -- Agra News: शहर कोतवाली क्षेत्र के कादरपुर गांव में शनिवार की दोपहर बाद झगड़े के बाद हो रही फैसले की बातचीत के दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इसमें गोली लगने से एक रिश्तेदार घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भीड़ ने दो आरोपी पकड़ लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अपनी हिरासत में ले लिए। एक आरोपी से तमंचा भी बरामद हो गया है। अन्य आरोपियों पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक शनिवार की दोपहर बाद करीब पौने चार बजे कादरपुर गांव में फायरिंग की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर जगदीशचंद्र मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। यहां बताया गया कि सुमित पुत्र उपेन्द्र निवासी कादरपुर नदरई का अपने चाचा शैलेष पुत्र सोम प्रसाद के साथ शौचालय में पानी डालने को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर शनिवार प्रातः ...