Agra News: फर्जी फर्म बना जीएसटी चोरी के आरोपी की जमानत निरस्त
आगरा, अक्टूबर 14 -- Agra News: फर्जी फर्म बना जीएसटी चोरी समेत अन्य मामले में आरोपित प्रमोद राठौर निवासी नई आबादी बलदेव नगर गोबर चौकी को राहत नहीं मिली है। जिला जज संजय कुमार मलिक ने जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त करने के आदेश दिए। अभियोजन की ओर से डीजीसी (फौजदारी) राधाकृष्ण गुप्ता ने जमानत अर्जी का विरोध कर तर्क दिए कि आरोपित का अपराध गंभीर है। सहायक आयुक्त राज्य कर सचल दल ने राज्य कर आयुक्त लखनऊ की सूचना पर 15 जून 25 को ट्रक संख्या यूपी81सीटी-8343 को तोरा चौकी के पास से पकड़ने पर वाहन चालक द्वारा ट्रक में लोहे का स्क्रैप लोड होना बताया। जिसे आगरा से अंबाला ले जाया जा रहा था। सप्लायर फर्म दिनेश ट्रेडर्स एवं प्राप्त करता फर्म आशीष एंटरप्राइजेज के कागजात दिखाए। टैक्स इनवाइस संदिग्ध पाए जाने पर जांच में में दोनो फर्म फर्जी पाई गईं। फर्म की जगह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.