Agra News: फर्जी तरीके से कराया जमीन का बैनामा, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट
आगरा, सितम्बर 28 -- Agra News: पटियाली तहसील क्षेत्र के एक ग्रामीण ने उसके पिता के नाम की जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा कराने का आरोप लगाया है। इस मामले में उसने पुलिस से शिकायत के बाद कोर्ट की शरण ली है। कोर्ट के आदेश पर पटियाली थाना पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। कोर्ट के आदेश पर पटियाली थाना में दर्ज हुई एफआईआर में परमानंद पुत्र नौबतराम निवासी मिहौला थाना सिकन्दरपुर वैश्य ने बताया है कि उसके पिता की मृत्यु 14 अप्रेल 2021 में हो गई। पिता की मौत के बाद उसने जमीन में अपना नाम दर्ज कराने के लिए पटियाली तहसील पहुंचकर लेखपाल से मुलाकात की, लेकिन चकबंदी कार्य के बाद ही लेखपाल ने काम होने की बात कही। जब चकबंदी खत्म हो गई तो वह दुबारा से लेखपाल से मिला, अपने खेत की फर्द निकलवाई, इसमें उसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.