आगरा, अगस्त 24 -- Agra News: नूरी दरवाजा निवासी सराफा कारोबारी से 15.30 लाख रुपये की चांदी के आभूषण लेकर फर्जी चेक और बिल के जरिए धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। कृष्णा आभूषण भंडार एमएम गेट के प्रोपराइटर मनोज कुमार बंसल ने ऋषिकेश के ज्वेलर मनीष कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित के अनुसार छह अप्रैल को ऋषिकेश के झंडा चौक स्थित आकाश गंगा ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मनीष कुमार को दो बिलों के जरिए 11.915 किलो चांदी के आभूषण दिए। इनकी कुल कीमत 1530340 रुपये थी। भुगतान के लिए मनीष ने यस बैंक के दो चेक दिए। चेक बैंक में लगाने पर वापस हो गए। यह भी पढ़ें- सर्राफ से लखनऊ के कारोबारी ने 3.6 किग्रा सोना हड़पा, केस आरोप है कि दोनों चेकों पर कूटरचित हस्ताक्षर किए गए थे। कारोबारी ने बाद में भुगतान का भरोसा दिलाया और एक अन्य व्यापारी को गारंटर भ...