Agra News: फर्जी आईडी से जनसेवा केंद्र खोल करोड़ों की ठगी में एक और दबोचा
आगरा, नवम्बर 15 -- Agra News: खेरिया मोड़ निवासी सूरज जादौन को पता ही नहीं था कि उसके नाम से जनसेवा केंद्र चल रहा है। ग्राहकों के साथ ठगी की वारदातें हुईं तो छानबीन में उसका नाम सामने आया। पुलिस घर पहुंची तो पता चला कि वह तो निर्दोष है। उसकी आईडी का प्रयोग करके किसी ने जनसेवा केंद्र खोला था। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने इसी मामले में एक आरोपित को पकड़कर जेल भेजा है। गैंग के दो सदस्य पूर्व में जेल भेजे गए थे। साइबर क्राइम के नोडल अधिकारी आदित्य सिंह ने बताया कि हांसी, हरियाणा निवासी गौरव को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। गौरव महज कक्षा आठ तक पढ़ा है। उसका दिमाग बहुत तेज है। आरव वशिष्ठ व रजत आहूजा को पूर्व में गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। आरोपियों ने 50 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपित किसी अनजान व्यक्ति के आध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.