आगरा, अगस्त 10 -- Agra News: सहावर के गांव फरौली में स्थापित भगवान परशुराम की मूर्ति हटाए जाने से सोरों के तीर्थ पुरोहित व ब्राह्मण समाज में आक्रोश है। तीर्थ पुरोहितों ने गांव फरौली में भगवान परशुराम की मूर्ति लगाए जाने की मांग की है। सोमवार को हरिपदी किनारे स्थित गायत्री मंदिर पर तीर्थ पुरोहित व ब्राह्मण समाज के लोगों ने बैठक में कहा कि भगवान परशुराम हमारे आराध्य हैं। सहावर के गांव फरौली में भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित की गई थी। पुलिस ने चंद लोगों के सोशल नेटवर्क पर आपत्ति जताने के बाद परशुराम की मूर्ति हटवा दी थी। ब्राह्मण समाज के भगवान परशुराम आराध्य हैं। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम प्रतिमा हटाए जाने का मामला शासन में उठेगा जिला प्रशासन गांव फरौली में दोबारा परशुराम की मूर्ति को लगवाए। मांग करने वालों में नगर पालिका के सभासद नीतेश उ...