आगरा, अगस्त 21 -- Agra News: फतेहाबाद में समाजवादी पार्टी की वृहद जन पंचायत 23 अगस्त को होने जा रही है। इसमें पार्टी के चर्चित नेता और सरधना से विधायक अतुल प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस पीडीए पंचायत, जनसभा का आयोजन पूर्व प्रत्याशी रूपाली दीक्षित ने किया है। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पवन प्रजापति ने बताया कि पीडीए जन-पंचायत दोपहर 1:00 बजे राजाराम हाईस्कूल में होगी। इसमें सामाजिक न्याय, समान भागीदारी, शिक्षा, रोजगार, समाज के सभी वर्गों की आवाज को मजबूती देने का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इसमें शामिल होने वाले ग्रामीणों से उनके मुद्दों पर चर्चा और संवाद भी किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह ने सभी पार्टी नेताओं से पंचायत में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...