Agra News: प्लॉट का फर्जी बैनामा कर बुजुर्ग महिला को ठगा
आगरा, अक्टूबर 29 -- Agra News: शाहगंज क्षेत्र में एक प्लॉट की धोखाधड़ी के मामले में 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने कथित भू-माफिया और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपितों ने एक ही प्लॉट का दो बार बैनामा कराकर उसे जीवनभर की कमाई ठग ली। शिकायत के बावजूद उसे अब तक न्याय नहीं मिला है। सीपी के निर्देश पर पुलिस ने आरेापितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के रोहिणी निवासी परमा देवी के अनुसार उन्होंने 23 सितंबर 2016 को पचगाईं खेड़ा क्षेत्र में प्लॉट बैनामा कराकर खरीदा था। इसकी रजिस्ट्री तहसील सदर स्थित उपनिबंधक कार्यालय में कराई गई थी। बैनामा होने के बाद उन्होंने प्लॉट पर बाउंड्रीवॉल भी बनवा दी। आरोप है कि करीब दो साल बाद रियाजउद्दीन और उसके साथियों ने बाउंड्रीवॉल तोड़ दी। पीड़िता को जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.